सीएम उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
ख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना छात्रवृत्ति के तहत चयनित छात्र-छात्राओं का मंगलवार को उनके विद्यालयों में सम्मान किया गया। जैन बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा फलक, आरुषि नेगी और समीक्षा का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। तीनों ही छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने सम्मानित किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र आयुष वर्मा, सार्थक नेगी, रोहित बिष्ट को विद्यालय के प्रधानाचार्य जशवंत सिंह बंगारी ने सम्मानित किया। राजकीय इंटर कॉलेज कालसी के चयनित छात्र-छात्रा प्राची, स्वाति, आर्यन चौहान, अनुष चौहान, आर्यन थापा, साक्षी चौहान, सुजल को सम्मानित किया गया।