Tue. Sep 29th, 2026

बीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण

खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने मंगलवार को ब्लॉक के विद्यालयों में चल रही मासिक परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बैरागीवाला में 180 छात्रों पर मात्र तीन शिक्षक तैनात मिले, उन्होंने विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक तैनात करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, प्राथमिक विद्यालय लक्खनवाला और उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्खनवाला का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्खनवाला की व्यवस्थाओं को लेकर बीईओ ने शिक्षकों की सराहना की। इस दौरान प्रभारी बीआरसी सत्येंद्र रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *