लोकेंद्र बने शिक्षक संघ घनसाली के अध्यक्ष

राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ का द्विवर्षीय अधिवेशन राइंका घुमेटीधार में आयोजित हुआ। अधिवेशन में शिक्षकों ने शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा करते हुए संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया।
शुक्रवार को राइंका घुमेटीधार घनसाली में आयोजित शिक्षक संघ के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्य्क्ष पद पर लोकेंद्र रावत को चुना गया। जबकि मंत्री पद पर दाताराम पुरवाल, उपाध्यक्ष संजय गुसाईं, महिला उपाध्यक्ष रीना गुसाईं, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सयुंक्त मंत्री वृजमोहन नगवान, महिला सयुंक्त मंत्री लता कांडपाल तथा आय व्यय निरीक्षक राजाराम गोदियाल को चुना गया। अध्यक्ष पद को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार लोकेंद्र रावत व विजयराज मियां के बीच लॉटरी की गई। जिसमें लोकेंद्र रावत अध्यक्ष चुने गए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार व पर्यवेक्षक सुरेन्द्रदत्त सेमवाल के द्वारा सम्पन्न कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ सुमेर सिंह कैंतुरा ने नई कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष रवींद्र राणा, मंत्री हेमंत पैन्यूली, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, हरीश रावत, उत्तम कोहली, भगवती टम्टा, पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र मैठाणी, केशर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।