Tue. Apr 29th, 2025

आपदा से प्रभावित लोगों से मिले भट्ट, हर संभव मदद का भरोसा दिया

मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने 9 करोड़ 88 लाख रुपये से बन रहे रानीखेत खैरना निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था व अधिकारियों को 15 नवंबर तक पुल को तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि पुल मार्च अप्रैल में रानीबाग पुल के साथ ही तैयार होना था, देरी का कारण होने की जांच के लिए निरीक्षण किया है। कहा कि नवंबर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुल का उद्धघाटन करेंगे। इसके बाद उन्होंने गरमपानी में मल्टीलेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने निरीक्षण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। लोगों का हाल जाना तथा आपदा के हुए नुकसान का जायजा लेकर उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं उन्होंने क्षेत्र के गांवों में डाक नहीं मिलने को गंभीर मामला बताते हुए अधिकारियों को कारण जानने को निर्देश दिए। इसके अलावा जल संस्थान यूपीसीएल, एनएच को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द काम करने को निर्देशित किया। साथ ही खैरना गरमपानी के बीच चेक डेम के लिए 7 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृति होने पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने अजय भट्ट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। भट्ट ने कहा कि जल संस्थान को जो पैसा स्वीकृत हुआ है, उस पर जल्द काम किया जाए। यहां मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी, धन नीरज बिष्ट, धन सिंह रावत, दिनेश बिष्ट, मीना बिष्ट, मदन मोहन कैड़ा, भास्कर तिवारी, अनिल त्रिपाठी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *