Mon. Jun 16th, 2025

डा. दीपक सेमवाल को दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में मिली जगह

देहरादून। आयुर्वेद विवि के बॉयोमेडिकल संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. दीपक सेमवाल को दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में जगह मिली है। अमेरिका के स्टेनफोर्ड विवि द्वारा हाल ही में दुनिया के वैज्ञानिकों के शोध पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सर्वे में शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। सूची में 3796 भारतीय वैज्ञानिकों को भी शामिल किया गया है। इसमें 93 वैज्ञानिक उत्तराखंड के केंद्रीय, राजकीय एवं निजी संस्थानों के है।

सरकारी संस्थानों से केवल नौ वैज्ञानिकों को जगह मिली है। इसमें आयुर्वेद विवि के डॉ. सेमवाल को भी शामिल किया गया है। उन्होंने हिमालय क्षेत्र की वनस्पतियों के रासायनिक अवयव एवं उनके औषधीय गुणों के साथ-साथ आयुर्वेद के कई उत्पादों के मानकीकरण पर शोध किया है। उन्होंने पूर्व कुलपति प्रो. सतेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रो. अभिमन्यु कुमार एवं वर्तमान कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी समेत अन्य अफसरों एवं फैकल्टी और कर्मचारियों का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *