Sun. Apr 27th, 2025

मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध, नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में आ सकती है गिरावट

देहरादून: मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध छाने लगी है, लेकिन अभी कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। वहीं इन दिनों मौसम शुष्क है और पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है।

कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से कुछ अधिक रह सकता है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है

नवंबर के पहले सप्ताह से ही तापमान में मामूली गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। जबकि, नवंबर के पहले सप्ताह से ही तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। खासकर न्यूनतम तापमान घटने से सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *