Mon. Jul 13th, 2026

उत्तरांचल विवि में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व सीएम धामी मौजूद

 देहरादून :  आकाश तत्व हमारे आन्तरिक व बाह्य जीवन का आधार हैं। इस विषय को लेकर देहरादून स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आरएसएस के पूर्व संघ सह कार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सबसे पहले इसरो के चेयरमैन डा. एस सोमनाथ ने स्कूल व कॉलेजों से आये युवा विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पेस बैलून भी छोड़ा जो कि एटमॉस्फेरिक डाटा क्लेक्शन की जानकारी भी देता है। साथ ही उन्होंने स्पेस बस का निरीक्षण भी किया व विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया।

इसरो के सलाहकार शांतनु वाडेकर ने कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य व इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचमहाभूत (आकाश, जल, अग्नि, वायु, पृथ्वी) हमारे जीवन के लिए आवश्यक तत्व हैं। इन सभी तत्वों पर राष्ट्रीय स्तर की गोष्ठी सम्पूर्ण भारत वर्ष में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *