Sat. Apr 25th, 2026

उत्तराखंड के चार खिलाड़ी ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों का चयन भारतीय फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। खेल प्रेमियों ने इसपर हर्ष जताया है। चारों खिलाड़ी 11 से 18 नवंबर तक केरल के कोच्चि में होने वाली एशिया/ओसियानिया ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। टीम में उत्तराखंड से सोवेंद्र सिंह (कप्तान), शिवम सिंह नेगी, आकाश सिंह, साहिल शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता में 10 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *