Tue. Mar 3rd, 2026

वरिष्ठ नागरिकों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति हल्द्वानी द्वारा गुरुवार को स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सको ने वरिष्ठ नागरिकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य गोल्डन और आयुष्मान कार्ड धारकों को सारी सुविधाएं उपल्बध कराना है। कार्यक्रम में सिग्नस उजाला सेंट्रल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। बताया कैसे उन्हें बपने स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष भुवन भाष्कर पांडे ने किया। कार्यक्रम में सभी पेंशनधारियों, आयुष्मान कार्ड धारक एवं सामान्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *