इंग्लैंड के विश्व कप टीम में जेम्स मैडिसन भी शामिल

इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट ने 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम में जेम्स मैडिसन का चयन हैरान करने वाला है। लेसेस्टर के खिलाड़ी ने 2019 में मोंटेनेग्रो के विरुद्ध यूरोपीय चैंपियनशिप क्वालीफायर में एक विकल्प के रूप में आने पर अपने देश के लिए केवल एक बार खेला है, लेकिन उन्हें इस सत्र में लेसेस्टर के लिए अच्छे फार्म के लिए पुरस्कृत किया गया है, जिसमें उन्होंने छह गोल किए और चार असिस्ट प्रदान की। टीम में काइल वाकर और कैल्विन फिलिप्स को भी शामिल किया गया है। दोनों की हाल में ही सर्जरी हुई है।
इंग्लैंड टीम :
गोलकीपर: जार्डन पिकफोर्ड, निक पोप, आरोन रैम्सडेल
डिफेंडर्स: ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड, कानर कोडी, एरिक डियर, हैरी मैगुइरे, ल्यूक शा, जान स्टोंस, कीरन ट्रिपियर, काइल वाकर, बेन व्हाइट
मिडफील्डर: जूड बेलिंगहैम, कानर गैलाघर, जार्डन हेंडरसन, मेसन माउंट, केल्विन फिलिप्स, डेक्कन राइस फारवर्ड: फिल फोडेन, जैक ग्रीलिश, हैरी केन, जेम्स मैडिसन, मार्कस रैशफोर्ड, बुकायो साका, रहीम स्टर्लिंग, कैलम विल्सन।