विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप: 2023 महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भारत को, इस शहर को मिली जिम्मेदारी
भारत को 2023 महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि नई दिल्ली में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यह मेजबानी तब मिली है जब दो साल पहले पुरुषों के इवेंट की मेजबानी की जिम्मेदारी भारत से छीन ली गई थी। तब भारत को ग्लोबल गवर्निंग बॉडी को अपेक्षित शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए मेजबानी से हटा दिया गया था।
भारत ने कभी भी पुरुषों की विश्व चैंपियनशिप का आयोजन नहीं किया है, लेकिन यह तीसरी बार होगा जब देश में महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 2006 और 2018 में नई दिल्ली में ही टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के महासचिव हेमंत कलिता न कहा- हमें महिला विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार मिला है और हम मार्च के अंत और अप्रैल के पहले सप्ताह में इस आयोजन की मेजबानी करना चाहते हैं।
