FIFA विश्व कप 2022: लुइस सुआरेज और एडिसन कवानी उरुग्वे की विश्व कप टीम में शामिल
मोंटेवीडियो, स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और एडिसन कवानी समेत अन्य अनुभवी खिलाड़ी कतर में शामिल होने वाली विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे। कोच डिएगो अलोंसो ने विश्व कप टीम की घोषणा की। सुआरेज और कवानी, दोनों 35 वर्ष का यह चौथा और आखिरी विश्व कप हो सकता है। तीन अन्य अनुभवी खिलाड़ियों में- गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा और डिफेंडर्स डिएगो गोडिन और मार्टिन कोसेरस शामिल हैं। उरुग्वे ग्रुप एच में पुर्तगाल, दक्षिण कोरिया और घाना के साथ है। टीम का पहला मुकाबला कतर में दक्षिण कोरिया के विरुद्ध 24 नवंबर को होगा
उरुग्वे टीम :
गोलकीपर : फर्नांडो मुस्लेरा, सर्जियो रोशेट, सेबेस्टियन सोसा।
डिफेंडर: डिएगो गोडिन, जोस मारिया जिमेनेज, सेबेस्टियन कोट्स, मार्टिन कासेरेस, रोनाल्ड अराउजो, मटियास वीना, मैथियास ओलिवेरा, गुइलेर्मो वरेला, जोस लुइस रोड्रिग्ज।
मिडफील्डर: मटियास वेसिनो, रोड्रिगो बेंटानकुर, फेडेरिको वाल्वरडे, लुकास तोरेइरा, मैनुअल उगार्टे, फेसुंडो पेलिस्ट्री, निकोलस डी ला क्रूज, जियोर्जियन डी अर्रास्काएटा, अगस्टिन कैनोबियो और फेसुंडो टोरेस। फारवर्ड: डार्विन नुनेज, लुइस सुआरेज, एडिसन कवानी, मैक्सिमिलियानो गोमेज।
