Thu. Nov 26th, 2026

तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को 15 दिन की पैटरनिटी लीव, बच्चे के जन्म से पहले या 6 महीने के भीतर ले सकेंगे छुट्टी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिन की पैटरनिटी लीव देने का ऐलान किया।

राज्य में पहली बार पुरुष कर्मचारियों को यह सुविधा दी गई है। कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के 6 महीने के भीतर यह छुट्टी ले सकेंगे।

तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 365 दिन की मैटरनिटी लीव मिलती है

एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार को गुरुवार को फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवार को डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या है।

सुप्रिया ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें काम का बोझ कम करने और यात्राएं घटाने की सलाह दी है, लेकिन वे उनकी बात नहीं मानते। उन्हें अपना काम बहुत पसंद है।

इससे पहले 2 नवंबर को शरद पवार को खांसी और सांस लेने पर सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद 4 नवंबर को उन्हें छुट्टी मिली। उसी दिन आगे की जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व आतंकी मोहम्मद मंशा को 20 साल से ज्यादा समय बाद गिरफ्तार किया है। वह पुलिस के एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की हत्या समेत 13 आपराधिक मामलों में वांटेड था। पुलिस ने उसे दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल से पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, मंशा के खिलाफ 2000 से 2007 के बीच 13 मामले दर्ज हुए थे। वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। अलग-अलग जिलों की पुलिस के बीच तालमेल के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

मुंबई की विशेष अदालत ने टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में पकड़े गए नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करने का आदेश दिया है। जांच में उसकी उम्र 17 साल पाई गई है। उसे जेल की जगह सुधार गृह भेजा जाएगा।

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय टाइगर की कार पर दो हमलावरों ने पांच गोलियां चलाई थीं।

हमले में टाइगर को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन उनका ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए थे। आरोपी को अगले दिन राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था।

केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पासपोर्ट में जानकारी की गड़बड़ी के चलते पहले भी उन्हें विदेश जाने से रोका गया था।

दास को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला था। उनके वकीलों ने कोर्ट में कहा कि उन्हें लुकआउट नोटिस की कोई जानकारी नहीं है। इस पर अदालत ने सरकार से दास की याचिका पर जवाब मांगा है।

केंद्र की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि पासपोर्ट में विसंगतियों का असर दास की भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed