Wed. Aug 26th, 2026

खो-खो प्रतियोगिता में ऋषिकेश ने मारी बाजी

ऋषिकेश, नगर निकाय के शताब्दी समारोह के तहत हुई खो-खो प्रतियोगिता के बालक-बालिका वर्ग में ऋषिकेश ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऋषिकेश की टीम ने पूर्णानंद की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया।

गुरुवार को भरत मंदिर परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल ऋषिकेश और पूर्णानंद ए टीम के बीच खेला गया। इसमें ऋषिकेश की टीम 10-03 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल पूर्णानंद बी टीम और खदरी के बीच खेला गया। इसमें पूर्णानंद की टीम 10-07 से मैच जीत गई। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में ऋषिकेश ने पूर्णानंद की टीम को 11-06 से हराकर फाइनल जीता। बालिका वर्ग के फाइनल में भी ऋषिकेश की टीम ने पूर्णानंद की टीम को 10-03 पराजित का फाइनल जीता। बालक वर्ग में 7 और बालिका वर्ग में दो टीमों ने ही भाग लिया। निर्णायक की भूमिका नागेश कुमार,टेक सिंह, हेमंत भारती,शिवम चौहान,अश्वनी कुमार ने निभाई। मुख्य अतिथि भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, विजय बडोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *