राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में उत्तराखंड दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण थ्रीडी प्रिंटर से बनाई गई विभिन्न आकृति जैसे लोटस टैंपल, एफिल टावर, कुतुबमीनार, कटलरी, ज्योमैट्रिकल शेप्स, हरिद्वार में स्थित ओम ब्रिज आदि अनेक आकृति रहीं। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में अंग्रेजी ग्रामर के विभिन्न विषयों जैसे नाउन, प्रोनाउन, वर्ब, एडजेक्टिव, कंजक्शन और टेंस के बारे में विभिन्न छोटे-छोटे नाटकों से समझाया गया। विद्यालय की बालिकाओं ने लघु उद्योग के अंतर्गत क्राफ्ट आउट वेस्ट मटेरियल से सजावटी सामान के स्टाल भी लगाए। इसी शृंखला में कंप्यूटर डिजाइनिंग के फील्ड में भी एंप्लॉयमेंट खोजने के रास्ते प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षक और बालिकाएं उपस्थित रहीं।
