Tue. Apr 29th, 2025

जिला प्रवास कार्यक्रम में जनता से सीधे संवाद कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिला प्रवास कार्यक्रम सफल साबित हो रहा है। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री न केवल विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे हैं, बल्कि इनकी समीक्षा भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह आमजन से भी सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अभी तक राज्य के 13 में से छह जिलों में प्रवास कर चुके हैं।

अभी तक इन जिले में कर चुके हैं प्रवास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले निर्णय लिया था कि वह शुक्रवार व शनिवार को विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस कड़ी में वह अभी तक रुद्रप्रयाग, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले का प्रवास कर चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने इन जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं पर हुए कार्य और उनकी प्रगति के संबंध में जानकारी ली। समीक्षा बैठकों में मुख्यमंत्री लापरवाह व गैर जिम्मेदार अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दे रहे हैं।

सीएम धामी स्थानीय जनता से कर रहे सीधा संवाद

इन बैठकों में अधिकारियों को पूरे होमवर्क और रोडमैप के साथ आने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठकों के साथ ही मुख्यमंत्री सीधा संवाद कर रहे हैं। वह कस्बों व बाजार में स्थानीय जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं और साथ ही इनके निराकरण को भी मौके से ही दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।

इसी कड़ी में वह सुबह व शाम पैदल सैर कर स्थानीय व्यापारियों, किसानों व महिलाओं से बातचीत भी कर रहे हैं। साथ ही वह युवाओं और मातृशक्ति के साथ जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर परिचर्चा भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *