Thu. Jun 25th, 2026

इस हफ्ते बाजार में तेजी के आसार:टाटा मोटर्स-रिलायंस समेत इन 5 शेयरों में करें निवेश, मिल सकता है अच्छा रिटर्न

शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं पिछले हफ्ते बाजार ने कई नए रिकॉर्ड्स कायम किए। सेंसेक्स अपने नए ऑल टाइम हाई पर भी पहुंच गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में अब अगले हफ्ते भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है और यह फिर एक नया ऑल टाइम हाई भी बना सकता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते की तरह अगले हफ्ते भी इन्वेस्टर्स की मार्केट से अच्छी कमाई हो सकती है। IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने टाटा मोटर्स और रिलायंस समेत पांच शेयरों में इन्वेस्ट करने की सलाह दी है। अनुज के मुताबिक, इन शेयरों में इन्वेस्ट कर इन्वेस्टर्स अगले हफ्ते में काफी अच्छा प्रोफिट कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन 5 शेयरों के बारे में …

पिछले हफ्ते कैसा रहा था शेयर बाजार?
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी दिन में 1,087.91 अंक यानी 1.78% चढ़ा। निफ्टी में 338.30 अंक यानी 1.86% की तेजी रही।

सेंसेक्स ने बनाया नया ऑल टाइम हाई
वहीं शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (25 नवंबर) को नए रिकॉर्ड्स कायम किए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 62,447 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। इसके बाद सेंसेक्स 20 अंकों की तेजी के साथ 62,293 के स्तर पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स का ऑल टाइम क्लोजिंग हाई और 52-वीक हाई भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed