द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां एमडी तिवारी इंटर कॉलेज दैरी की छात्रा योगिता बिष्ट ने राज्य स्तर पर अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। योगिता बिष्ट का विद्यालय में सम्मान किया गया। योगिता को विद्यालय ने 1,101 रुपये और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने पांच सौ एक रुपये का नकद पुरस्कार और शील्ड से सम्मानित किया। खेल प्रशिक्षक गिरीश चंद्र भी सम्मानित हुए। जिला स्तर की तीन हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता कोमल बिष्ट, गोला फेंक में रजत पदक विजेता रितिक रौतेला, प्राथमिक वर्ग बैडमिंटन में रजत पदक विजेता हरि हृदयांशु त्रिपाठी, शिव समेंदु त्रिपाठी, फुटबाल में जिला स्तर पर कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक हर्बोला भी सम्मानित हुए। खेलों में सभी एकल, समूह खेल खो-खो वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य नवीन चंद्र मैनाली ने कहा कि विद्यालय खेलों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसमें विद्यालय प्रबंध समिति का भी सहयोग मिल रहा है। समारोह में को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक हरीश रावत ने संचालन किया। कार्यक्रम में चंदन राणा, यशवंत, ज्योति, नेहा मैनाली, लता, ललित मोहन आदि थे।