Sat. Jun 14th, 2025

हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने लगा पश्चिमी विक्षोभ, बने बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून:  उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच कंपकंपी बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है, जबकि पहाड़ में सर्द हवाएं चलने से घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बाद छाए रह सकते हैं। चोटियों पर हिमपात के आसार बन रहे हैं। लंबे समय से वर्षा और बर्फबारी का इंतजार कर रहे उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। अगले कुछ दिनों में चोटियों पर हिमपात और बूंदाबांदी के आसार हैं।

मंगलवार को दून समेत आसापास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। रुड़की और ऊधमसिंह नगर के कई हिस्सों में तड़के घना कोहरा छाने से दृश्यता बेहद कम रही। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने लगा है। इससे वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। कहीं-कहीं आंशिक से लेकर मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed