धागा फैक्ट्री में रॉ मेटेरियल के नीचे दबने से मजदूर की मौत
शामली। जनपद की एक धागा फैक्ट्री में प्लास्टिक के चूरे के चट्टे के नीचे दबने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने शहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कंडेला औद्योगिक स्थित एक धागा फैक्ट्री का है। जहां जिला कानपुर के गांव फतेहपुर निवासी राजकुमार मजदूरी करता था। जहां गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे जब राजकुमार फैक्ट्री में कार्य कर रहा था तभी उसके ऊपर प्लास्टिक के चूरे का एक भारी भरकम चट्टा उसके ऊपर गिर गया। जिसके नीचे मजदूर को दबा देख फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। मौके पर मोजूद अन्य फैक्ट्री कर्मचारियों ने आनन फानन में मजदूर को बाहर निकाला और शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।