Thu. Nov 26th, 2026

शामली में जिम संचालक को गोली मारकर हत्या

शामली। जनपद में एक जिम संचालक को उसके परिचितों द्वारा फोन कर बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गोगर रोड का है। जहां क्षेत्र के कस्बा ऊन निवासी जिम संचालक विशु शर्मा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि जिम संचालक को उसके कुछ परिचितों द्वारा फोन कर बुलाया गया था। बताया जाता है कि जब जिम संचालक गोगर रोड स्थित शमशान घाट के समीप पहुंचा तो अज्ञात हत्यारों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। युवक को गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिम संचालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed