Tue. Mar 3rd, 2026

गढ़वाल विवि की बास्केटबॉल टीम ने पहली बार सेमीफाइनल खेला

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर की पुरुष टीम उत्तरी क्षेत्र बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से हार गई। टीम ने लगातार चार मैच जीत कर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गत 25 दिसंबर से जामिया इस्लामिया विवि दिल्ली में उत्तरी क्षेत्र (नार्थ जॉन) पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता चल रही हैै। प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि की टीम ने मैनेजर एसआरटी परिसर के पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट और कोच भगत सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। गढ़वाल विवि की टीम ने लगातार चार मैच जीत कर पहली बार सेमीफाइनल (ऑल इंडिया क्वालीफाइंग राउंड) में प्रवेश किया।

बुधवार देर रात तक गढ़वाल विवि का गत वर्ष की अखिल भारतीय विजेता जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली के साथ रोमांचक मैच हुआ। टीम के जगजीवन भुल्लर ने गढ़वाल विवि के खिलाड़ी आयुष गुर्साइं और नितिन रमोला की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *