Wed. Apr 30th, 2025

उत्तरायणी मेले के दौरान हेलीकॉप्टर से होगी नगर की सैर

बागेश्वर। नगरपालिका उत्तरायणी मेले में पहली बार हेलीकॉप्टर की सेवा प्रदान करने जा रही है। मेलार्थियों को हेलीकॉप्टर से नगर की सैर कराई जाएगी। 15 जनवरी से मेला अवधि 24 जनवरी तक हेली सुविधा उपलब्ध होगी।

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने हेली सैर कवायद की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए हेरिटेज कंपनी से वार्ता चल रही है। वार्ता अंतिम दौर में पहुंच गई है। हेली सेवा 15 जनवरी से कराई जाएगी। सात सीटर हेलीकॉप्टर बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान से उड़ान भरकर लोगों को नगरीय क्षेत्र की सैर कराएगा। नगर की सैर कराने के बाद हेलीकॉप्टर फिर डिग्री कॉलेज मैदान में लैंड करेगा। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर का किराया तय करने के संबंध में अंतिम दौर की बात चल रही है। शुक्रवार तक किराया तय हो जाएगा। किराया कम से कम तय कराने का प्रयास चल रहा है।

जिले में अब तक हेली सेवा का इंतजार
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में भले ही हेलीकॉप्टर की सैर की कवायद चल रही हो लेकिन अब तक जिले में हेली सेवा की सुविधा नहीं है। चार सितंबर 2022 को जिले के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले के बैजनाथ स्थित हेलीपैड के विस्तार की घोषणा की थी। कहा कि हेलीपैड के विस्तार के बाद जिले के पर्यटन स्थलों के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। अब तक हेलीपैड के विस्तारीकरण की कवायद धरातल पर नहीं उतरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *