Sat. Nov 21st, 2026

हॉफ मैराथन में भावेश, मीनू, कलावती, सुनील ने मारी बाजी

धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था, रं यूथ फोरम और रं महिला फोरम की ओर से 21 किलोमीटर रं हाफ मैराथन (रं ज्यंगमोथन) की गई। पुरुषों के सीनियर ओपन वर्ग में पिथौरागढ़ के भावेश भट्ट और महिला वर्ग में काशीपुर की मीनू शर्मा ने बाजी मारी। पुरुष रं वर्ग में सुनील बुढ़ाथोकी और महिला वर्ग में कलावती रोंकली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *