Tue. Apr 29th, 2025

शादी से पांच दिन पहले आई मौत मातम में बदल गई खुशियां

मैनपुरी। शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की रविवार दोपहर औंछा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा बहनोई का भाई घायल हो गया। पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवाया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यहां हुआ हादसा थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला पैंठ निवासी पुष्पेंद्र कुमार (25) कई साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर में अपने बहनोई के घर के पास मकान बनाकर रह रहा था। हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी। तीन फरवरी को उसकी लगुन आनी थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह बहनोई के भाई आकाश के साथ बाइक से कार्ड बांटने निकला था। औंछा रोड पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहन चालक हुआ फरार हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। इस बीच टक्कर मारने वाले वाहन का चालक भाग गया। पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *