Sun. Apr 27th, 2025

मुख्यमंत्री कौन होगा ये जनता तय करती है- तेजस्वी यादव, उप मुख्यमंत्री ने जीतनराम मांझी की मांग पर दिया जवाब

 पटना। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा चल ही रही थी कि जीतनराम मांझी ने अपने पुत्र के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग कर सियासत को गरमा दिया है।

मांझी की मांग के बाद तत्काल उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह जनता तय करती है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अरवल में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा गुरुवार को कहा था कि आजादी मिले हुए 75 वर्ष हो चुके हैं।

इसके बावजूद आज तक दलित और भुइंया समाज से कोई भी मुख्यमंत्री नहीं हुआ। उन्होंने अपने बेटे की वकालत करते हुए कहा कि मंत्री संतोष सुमन मांझी पढ़े-लिखे हैं। उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए

उन्होंने कहा कि जब तक इस समाज का मुख्यमंत्री नहीं होगा, तब तक हमारा भला नहीं हो पाएगा। मांझी के बयान पर प्रेस प्रतिनिधियों ने जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा वे अपने बयान पर अडिग हैं।

कोई गलत बात नहीं कही। संतोष कुमार सुमन पढ़े लिख हैं। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के लिए वैसे भी बहुत नाम आ रहे हैं, वैसे लोगों को संतोष पढ़ा सकते हैं।

मांझी का बयान आने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आई। तेजस्वी यादव ने कहा कि संतोष सुमन को मुख्यमंत्री बनाने की मांझी मांग कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह जनता तय करती है। वही मुख्यमंत्री बनाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *