Tue. Apr 29th, 2025

15वें वित्त का अनुदान रुका तो निकाय अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्रवाई : अग्रवाल

काशीपुर। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के विकास कार्य और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों तक विकास योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसाधन नहीं बढ़ा पाने पर अगर नगर निकाय का 15वां वित्त अनुदान रुकता है तो संबंधित निकाय अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। मंगलवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विभाग के सहायक निदेशक अशोक कुमार ने निगम सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान नगर निगम के अलावा आठ निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय आवंटन, एसएचजे व वेंडरों को सहायता, स्वच्छता अभियान चलाने, नालियों की सफाई, मच्छर उन्मूलन के लिए फॉगिंग कार्यों की समीक्षा की गई।आजीविका से जुडे़ कार्यों के साथ अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का भी समय से निस्तारण किया जाए। विकास कार्यों के साथ ही नालियों-नालों की सफाई, जलभराव रोकने, दवाईयों का छिड़काव भी कराया जाए। इन कार्यों के लिए पार्षदों, वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेना होगा। सभी का उद्देश्य स्वच्छ नगर, स्वच्छ भारत होना चाहिए। पेयजल, शौचालयों का निर्माण, घरों से कूड़ा उठाने पर ध्यान देना होगा। निगम के एक पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड में फॉगिंग होने की उनको जानकारी नहीं है। इस पर मंत्री अधिकारियों पर नाराज हो गए। बाद में मंत्री ने बताया कि उनका उद्देश्य समस्याओं का धरातल पर जाकर देखना है। स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिया जाना चाहिए।

मेयर ऊषा चौधरी ने बताया कि निगम ने विकास कार्यों के लक्ष्य पूर कर लिया है। एसएनए यशवीर सिंह राठी ने निगम के विकास कार्यों की जानकारी दी। सिटी मैनेजर शांता गुरुरानी ने कहा कि 10 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया है। नगर पालिका बाजपुरनगर पंचायत केलाखेड़ा, महुआखेड़ा गंज के ईओ ने भी विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था, टैक्स वसूली की जानकारी दी। इससे पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, एचएनए यशवीर सिंह राठी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गुरविंदर सिह चंडोक ने शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया। वहां प्रशासनिक अधिकारी विकास शर्मा, पार्षद अनिल चौहान, गंधार अग्रवाल, अनिता कांबोज, वैशाली गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *