जीआरडी कॉलेज के अवैध निर्माण को किया सील
अवैध निर्माणों के खिलाफ कैंट बोर्ड की कार्रवाई जारी है। सोमवार को टीम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जीआरडी कॉलेज के अवैध निर्माण के हिस्से को सील कर दिया। कुछ और निर्माण भी कैंट बोर्ड की ओर से चिह्नित किए हैं। उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, कैंट क्षेत्र देहरादून में दर्जनों अवैध निर्माण किए गए हैं। कई जगह बिना नक्शे तो केहरी गांव जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में भी दर्जनों अवैध निर्माण खड़े हो गए हैं। इनके खिलाफ कैंट बोर्ड कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को केहरी गांव में कैंट बोर्ड की टीम ने जीआरडी कॉलेज के अवैध निर्माण को सील किया। सीईओ अभिनव सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण के लिए जीआरडी कॉलेज को पहले नोटिस भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी कॉलेज ने निर्माण जारी रखा। उन्होंने कहा कि कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा।