Wed. Apr 30th, 2025

व्यापारियों ने उठाया शोषण का मदद

 मेरठ। भारतीय व्यापार मंडल ने आरोप लगाया है जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को शोषण किया जा रहा है। व्यापारियों पर लगातार नोटिस आ रहे है। विभाग के अधिकारी व्यापारियों को उत्पीड़न कर रहे है। व्यापारियों ने मीडिया के सामने अन्य मुद्दों को भी  रखा।
 एक होटल में मीडिया को जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सचिन चोपड़ा ने बताया कैंट की सड़कें खस्ताहाल हो गयी है। इसके लिए पार्षद लेकर सांसद व कैंट के अधिकारियों से सम्पर्क किया जा चुका है। लेकिन समस्या का सामाधान होता नहीं नजर नहीं आ रहा है। इसका प्रभाव उनके व्यापार पर पड रहा है। उन्होंने बताया कैंट के क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने के लिए हल्ला मचाया जा रहा है। लेकिन कोई भी अधिकारी सकारात्मक जवाब नहीं दे पाया है कि आखिरकार कैंट क्षेत्र नगर निगम में कम शामिल होगा। उन्होंने बताया इसके कारण दुकानदार अपने दुकानों का नवीनीकरण नहीं करा पा रहे है। अगर वह कराते तो तत्काल कैंट के कर्मचारी पहुंच जाते है। उन्होंने बताया कैंट क्षेत्र में ई रिक्शा यातायात में बाधक बनी हुई है। उन्होंने बताया काफी संख्या में ई रिक्शा सडकों पर दौड रही है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि पहले विभाग अपनी ओर से टांस्फार्मर लगाता था।लेकिन बडे टांस्फार्मर व्यापारी लगाने का प्रयास करते है तो विभाग की ओर यह कहा जाता है। वह स्वंय अपने खर्चे से ट्रांसफार्मर लगाए। अधिकारी नियमों को हवाला देते है। उन्होंने चेतावनी दी है। अगर उनकी मांगों काें नहीं माना गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
 इस मौके पर निपुण अग्रवाल, ऋषभ जैन, अनिल भारद्वाज , गुरनाम सिंह, राजकुमार भारद्वाज, विजयपाल शर्मा, नवजीत सिंह, रजत मेहंदीरंता आिद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *