Sun. Nov 22nd, 2026

30 नवंबर तक उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

देहरादून– आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक की रद्द कर दी गई है। सभी अधिकारियों को यात्रियों की आवाजाही के हिसाब से बस संचालन बढ़ाने को कहा है।
इसके साथ ऋषिकेश-देहरादून सहित कई मार्गों पर यात्रियों के लिए कम बस उपलब्धता की शिकायत को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं। 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही ज्यादा होने के चलते यह फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *