Tue. Apr 29th, 2025

प्लास्टिक सर्जरी के बल पर बालीवुड में सुर्खियां बटौर रही अभिनेत्रियां

ग्लैमर की दुनिया में हर कोई सबसे अच्छा दिखना चाहता है। ऐसे में अब अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी करवाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। टीवी व बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने लुक्स को बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। किसी ने इस बात को खुलकर माना तो किसी ने कभी सीधे तौर पर इस बात को कुबूल नहीं किया। वहीं कुछ अभिनेत्रियों की प्लास्टिक सर्जरी के बाद फैंस ने खूब तारीफ की तो वहीं कुछ को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी टीवी व फिल्म अभिनेत्रियों  के बारे में जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया।

बॉलीवुड की देसी गर्स का अब विदेशों में भी सिक्का बोलता है। अगर प्रियंका के चेहरे पर बॉलीवुड डेब्यू के बाद से लेकर अभी तक नजर डालें तो उनके चेहरे पर कई बारीक अंतर देखने को मिलते हैं। ऐसे में कुछ लोग जहां इसे उम्र का बदलाव बताते हैं तो कुछ लोग इस प्लास्टिक सर्जरी।

साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। कहा जाता है कि जान्हवी ने अपने होंठ और उसके पास के हिस्सों पर प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

श्रुति हासन हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी को लेकर सुर्खियों में हैं। प्लास्टिक सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर श्रुति को ट्रोल किया गया। जिसके बाद श्रुति ने न सिर्फ अपनी तस्वीर साझा की बल्कि साथ ही साथ ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया।

बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी भी सर्जरी करवाने की बात को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वहीं शिल्पा के पहले और अब के फोटोज देखकर इस बात को नकारना भी मुश्किल लगता है। हालांकि इस बारे  में सच्चाई क्या है, इसका सही जवाब तो सिर्फ शिल्पा शेट्टी के ही पास है।

टीवी जगत की दुनिया में आने के बाद कुछ टीवी एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं जिन्होंने पूरे चेहरे की सर्जरी करवाकर पूरी काया ही बदल डाली जिसमें मोनी राय सारा खान,रश्मि देसाई , राखीसांवत, मोली गांगुली ,ईशा ग्रोवर,राखी नंदवानी, पूनम पांडे,संभावना सेठ आदि शामिल है।

भारत में लैबियाप्लास्टी सर्जरी की औसतन लागत 32,500 रुपये है। सर्जरी की कीमत सीमा 30,000-35,000 रुपये के बीच है। हालांकि, ऐसे कई कारक हैं जो वास्तविक लागत को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, ज़्यादातर चिकित्सा बीमा योजनाएं लैबियाप्लास्टी के लिए कोई कवरेज प्रदान नहीं करती हैं। टीवी व बॉलीवुड एक्टर की बात करें तो अधिकतर विदेशों में अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *