Mon. Jun 16th, 2025

नेशनल स्कूली गेम्स : आज दिल्ली जाएंगे 24 खिलाड़ी

नीमकाथाना राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद (17 वर्षीय छात्र-छात्रा) में भाग लेने प्रदेश के 24 खिलाड़ी (छात्र-छात्रा) गुरुवार को दिल्ली रवाना होंगे। खिलाड़ियों को यहां एक सप्ताह से ट्रेनिंग दी जा रही है। स्कूली नेशनल गेम्स 16 से 19 दिसंबर तक दिल्ली के माडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में होंगे। इसमें कराटे सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। राज्य स्तरीय स्कूली खेलों के विजेता खिलाड़ी इनमें भाग लेंगे। प्रशिक्षण कैंप में कराटे अंडर-17 13 छात्र और 11 छात्रा खिलाड़ी शामिल हुईं। कोच राजेश मीणा और छात्राओं की कोच डोली टंगोरिया ने ट्रेनिंग दे रहे हैं।

प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हो जाएगा। दो पारियों सुबह 7 से 10.30 और शाम को 4 से 7.30 बजे तक कराटे की प्रैक्टिस कराई जा रही है। सप्ताह भर की ट्रेनिंग के बाद अब ये खिलाड़ी अपने मैनेजर रचना शर्मा, मांगीलाल विश्नोई के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *