Mon. Jun 16th, 2025

स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा पहुंची कुमाऊं विश्वविद्यालय

नैनीताल। गढ़वाल विश्वविद्यालय से 50 पौध लेकर अमृत संदेश यात्रा मैती संस्था के संस्थापक पद्मश्री डॉ. कल्याण सिंह रावत के नेतृत्व में मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय पहुंच गई। इस दौरान पौधों का विवेकानंद भवन परिसर में रोपण किया गया। गढ़वाल विवि की ओर से लाए गए गंगा जल को मां नयना देवी के दर्शन के बाद नैनीझील में प्रवाहित किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. कल्याण सिंह रावत ने बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से 12 दिसंबर को स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ किया था। बताया दोनों विश्वविद्यालय एक दूसरे को पचास-पचास पौंधे भेंट कर एक विवि के सदस्य दूसरे विवि में पहुंचकर इन पौधों का रोपण कर रहे हैं। इसी दौरान क्लाइमेट चेंज एंड एनवायर्नमेंटल इशू विषय पर हुई संगोष्ठी में पर्यावरणविद् मदन सिंह बिष्ट को मैती संस्था की ओर से वसुंधरा अमृत सम्मान दिया गया। यहां कुलसचिव दिनेश चंद्रा, स्पर्श गंगा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं संकायाध्यक्ष वाणिज्य प्रो. अतुल जोशी, प्रो. विजयकांत पुरोहित, प्रो. बबीता पाटनी, डॉ. सर्वेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *