Tue. Apr 29th, 2025

घर पहुुंचते ही जनता की समस्याएं सुनने में जुट गए सीएम

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय पहुंचे। कुछ देर कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने में जुट गए। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का निस्तारण सरलता और संतुष्टि के आधार पर करने के निर्देश दिए। लोहियाहेड स्थित हैलीपेड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां पहले से ही सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जतना मौजूद थी। कैंप कार्यालय में कुछ देर अधिकारियों से वार्ता के बाद जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। आम जनता और विभिन्न संगठनों के लोगों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याएं प्राथमिकता के साथ हल की जाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह 9:35 बजे नगला तराई स्थित अपने आवास से कार से10 बजे राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट आदर्श राबाइ कॉलेज टनकपुर पहुंचेंगे। जहां पुस्तक मेले का आयोजन होने जा रहा है। वहां पर सीडीओ विशाल मिश्रा, एडीएम अशोक जाेशी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, नंदन खड़ायत, रमेश चंद्र जोशी, अमित कुमार पांडेय, नवीन बोरा, सतीश गोयल, रोहित चौधरी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *