Sun. Apr 27th, 2025

कल दिल्ली दौरे पर CM सुक्खू, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से SJVN की तीन परियोजनाओं के मुद्दों पर करेंगे बात

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  तीन जनवरी को दिल्ली दौरे  पर जा रहे हैं, जहां पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह  से मुलाकात करेंगे। छह जनवरी तक दिल्ली में रहेंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री का अमेरिका जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अभी तक अमेरिका दौरे को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिली है। दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात को समय मिल गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हितों की पैरवी करना और रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री से सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) के तीन प्रोजेक्टों के मामले को उठाएंगे। तीन परियोजनाओं को लेकर यहां पर विवाद चल रहा है, जिसमें सरकार ज्यादा हिस्सेदारी चाहती है। पुराने समझौतों को दरकिनार करके सरकार चाहती है कि लूहरी, सुन्नी और धौलासिद्ध परियोजनाओं में सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए। सरकार को पहले से ज्यादा रायल्टी मिले, तभी यह परियोजनाएं एसजेवीएन को सोंपी जाएगी। इसे लेकर सचिव स्तर की वार्ता दिल्ली में हो चुकी है और अब मंत्री स्तर की वार्ता होगी। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के सामने हिमाचल का पक्ष रखेंगे। सरकार ने इस संबंध में पहले से कड़ा रूख अपना रखा है और लगातार यह कहा जा रहा है कि पूर्व सरकार ने जो समझौते किए थे, वो हिमाचल के हित में नहीं है। पूर्व सरकार ने हिमाचली हितों को दरकिनार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *