नीमकाथाना में सीजन का सबसे घना कोहरा:5.5 डिग्री दर्ज किया न्यूनतम तापमान, जन जीवन हुआ प्रभावित

नीमकाथाना में लगातार सर्दी प्रकोप जारी हैं। दिन प्रतिदिन घना कोहरा आमजन को ठिठुरा रहा हैं। मंगलवार देर से जिले में घना कोहरा छाया। आज सुबह सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहा। पूरा शहर कोहरे के आगोश में रहा। वाहन चालकों और राहगीरों को भी काफी परेशानी को सामना करना पड़ा। प्रदेश के मौसम में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म हो चुका हैं। नीमकाथाना में तापमान में भी बढ़ोतरी हुई हैं। जिले में कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी जिले में कोहरा छाया था।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश के कई इलाकों में कल भी कोहरा छा सकता है। फिलहाल ड्राई मौसम के बीच यदि सर्द हवाओं का रुख बढ़ता है तो तापमान में गिरावट होने के साथ ही सर्दी का असर बढ़ेगा।