Thu. May 22nd, 2025

पर्यावरण संरक्षण में कूड़ा बीनने वाले की भूमिका महत्वपूर्ण : यादव

नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा बीनने वालों के जीवन में परिवर्तन लाने और उनके उत्थान को लेकर चर्चा की गई। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वरिष्ठ सिविल जज देहरादून हर्ष यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान और पर्यावरण संरक्षण में कूड़ा बीनने वालों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम उनके कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं को प्रभावी बनाएं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ तभी मिल सकता है, जब उनके पास आवश्यक कागजात उपलब्ध हों। इसके लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. विकास घिल्डियाल ने दो दर्जन से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर विनोद जुगलान ने कहा कि कूड़ा बीनने वाले पर्यावरण के प्रहरी हैं। इनके जीवन के उत्थान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्हें ग्लब्स और उनके जीवन उपयोगी जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, आकांक्षा सिंह, परा विधिक सेवा कार्यकर्ता विभा नामदेव, शिवानी, ममता रमोला, मधुश्री शर्मा, अरविंद भंडारी, नीरज यादव, दिनेश उनियाल, अमित नेगी, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *