Tue. Apr 28th, 2026

व्यापारी के घर चोरों का धावा, सुने मकान से 18 लाख ले गए चोर, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध

 मध्यप्रदेश के उज्जैन में चोरी की बड़ी वारदात हुई है. यहां गमी में गए दाल-चावल व्यापारी के सुने मकान का ताला तोड़कर चोर 18 लाख रुपए ले उड़े. दो दिन पूर्व हुई वारदात का पता बुधवार रात को चला. मामले में चिमनगंज पुलिस वारदात के सामने आए सीसीटीवी फुटेज देख चार संदिग्ध को तलाश रही है.

जानकारी के मुताबिक, कानीपुरा मार्ग स्थित तिरूपति एक्सटेंशन निवासी राजेश नागर फव्वारा चौक पर दाल-चावल का कारोबार करते हैं. सोमवार को वे परिवार के साथ झाबुआ में रहने वाले साडू भाई के यहां गमी होने पर गए थे. बुधवार को लौटे तो मकान का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा मिला. सूचना पर चिमनगंज पुलिस जांच के लिये पहुंची तो राजेश ने बताया कि चोर ताला तोड़कर घर में रखे 12 लाख रूपये नकद और 6 लाख से अधिक के आभूषण ले उड़े. पुलिस ने बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमे चार संदिग्ध नजर आए.

चोरों को जल्द पकड़ने का दावा

मामले में एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. वारदात के समय मकान मालिक मौजूद नहीं था, इसलिए अभी तक चोरी की गई कुल राशि का सटीक आंकलन नहीं हो पाया है लेकिन जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *