Tue. Apr 29th, 2025

होम स्टे खोल कर युवा बन सकते हैं आत्मनिर्भर

अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल के सामाजिक एवं आर्थिक विकास केंद्र की ओर से संचालित ईको स्मार्ट आदर्श ग्राम विकास परियोजना के तहत चितई में होम स्टे पर्यटन एवं कृषि वानिकी पर दो दिनी कौशल, क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार साहनी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों को होम स्टे से व्यवसाय की विस्तृत जानकारी दी। युवा होम स्टे खोलकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. शैलजा पुनेठा ने ग्रामीणों को कृषि वानिकी के बारे में बताया। संचालन राजेंद्र कांडपाल ने किया। वहां डीएस बिष्ट, डॉ. मेघा शर्मा, मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *