Thu. Jun 25th, 2026

राष्ट्रीय खेलों को लेकर वेलोड्रम का निर्माण की गति धीमी

रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान रुद्रपुर में साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए वेलोड्रम का निर्माण चल रहा है। अगस्त में वेलोड्रम का निर्माण पूरा कर प्रशासन को हैंडओवर किया जाना है लेकिन अभी तक मात्र 30 फीसदी ही कार्य हो पाए हैं। राष्ट्रीय खेलों के तहत ऊधमसिंह नगर में दो निर्माण होने थे। इसमें साइकिलिंग के लिए लगभग 20 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत वेलोड्रम का निर्माण होना है। कुछ दिन पूर्व विशेषज्ञों की टीम के साथ खेल सचिव अमित सिन्हा ने वेलोड्रम का स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा था कि वेलोड्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का ही बनेगा, इसके लिए जरूरी तकनीकी बदलाव किए जाएंगे। खेल सचिव के निर्देश पर भी आज तक डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का वेलोड्रम बनाने का काम चल रहा है। अभी तक लगभग 30 फीसदी निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अभी तक डिजाइन में बदलाव संबंधी कोई आदेश नहीं आया है। – गिरीश कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारीI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed