Mon. Apr 28th, 2025

तेज धूप ने बढ़ाया पारा, शनिवार को शिमला रही सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात

शिमला। (Himachal Weather Update) प्रदेश में रविवार को खिली तेज धूप ने पारा बढ़ा दिया है। अधिकतम तापमान तीन से 11.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के से ऊबाग में 11.2 डिग्री, भुंतर में 6.4 डिग्री, मनाली में 4.8 व केलंग में 4.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान नेरी में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया है और ऊना में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में डलहौजी में सबसे अधिक 8.3 डिग्री की वृद्धि हुई है, जबकि अन्य स्थानों पर तीन से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

शनिवार रात शिमला की सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नौ मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। प्रदेश में तब तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने के लिए यलो अलर्ट जारी

कुल्लू, शिमला, सिरमौर व किन्नौर में आंधी व बिजली गिरने के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10, 11 व 12 मई को प्रदेश में वर्षा की संभावना और पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *