Sun. Apr 27th, 2025

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर अहम सूचना जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक पद की भर्ती के विरुद्ध चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के उपरांत प्रश्नोत्तरी पर आपत्ति आमंत्रित की गई है। सबसे पहले आमंत्रण वनस्पति शास्त्र के उम्मीदवारों के लिए दिया गया है, इसके लिए लिंक भी ओपन हो गई है,जिसकी लास्ट डेट 6 जुलाई 2024 है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन दावे आपत्ति प्रस्तुत करना नहीं चाहते हैं वह एमपी ऑनलाइन सेवा केंद्र जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा अन्य विषयों से संबंधित भी परीक्षा में आपत्ति हेतु आमंत्रण जल्द जारी किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के लिए प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वही राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम एवं पाठ्यक्रम अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस समाचार में डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है जहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *