Sat. Apr 26th, 2025

अवैध संबंधों के शक में पति ने सोती हुई पत्नी को गंडासे से काट उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घर में सो रही पत्नी की पति ने गड़ासा (बांका) से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव के पास ही बैठ गया। पुलिस के आने का इंतजार करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की बता रहा है।

घटना नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव नगला शिवलाल की है। गांव निवासी राजेश यादव का रविवार रात पत्नी जय प्यारी (50) से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह बाहर चारपाई पर जाकर सो गई। वहीं राजेश व अन्य परिजन घर के अंदर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे राजेश ने गंड़ासे से पत्नी का गला काट दिया। उसकी चीख सुनकर परिजन बाहर दौड़े। जय प्यारी का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। राजेश हाथ में खून से सना गंड़ासा लिए खड़ा था।

पिता का यह रूप देख राजेश के पुत्र उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बड़े बेटे आवेश ने घटना की जानकारी पुलिस और आसपास के लोगों को दी। पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह के मुताबिक आरोपी को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। उसके छह पुत्र हैं। इनमें चार विवाहित हैं। जबकि दो अविवाहित हैं।

एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने कहा –

परिजन और ग्रामीणों के मुताबिक राजेश सनकी जैसा व्यवहार करता है। वह पत्नी पर शक करता था। इसके चलते ही उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *