Sun. Jun 28th, 2026

निबोहरा पुलिस द्वारा धनौला घाट पर चलाया चेकिंग अभियान, दोपहिया वाहनों के काटे चालान

फतेहाबाद/आगरा। सोमवार को दोपहर  निबोहरा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, तो वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण व बाइक सवारों द्वारा किए जा रहे अपराधों पर लगाम कसने के इरादे से निबोहरा पुलिस ने सोमवार को दोपहर बाद संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना निबोहरा क्षेत्र के धनोला घाट आदि स्थानों पर वाहन

चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निबोहरा प्रभारी सुरेश चंद्र  वाहन चेकिंग अभियान का जायजा लेते रहे।चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्धों व उनके सामान की भी तलाशी ली। लेकिन इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मचा गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed