Fri. Jun 13th, 2025

राजगढ़ के कलेक्टर हर्ष दीक्षित को मिली बड़ी जिम्मेदारी -रंजन स्पेशल डीजी बने

 राजगढ़ के डीएम हर्ष दीक्षित को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सचिव बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पांच वर्ष या मंत्री के कार्यकाल की अवधि तक रहेगी।

राजगढ़ के कलेक्टर हर्ष दीक्षित की सेवाएं प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को सौंप दी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का निजी सचिव बनाया गया है। राजगढ़ कलेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीइओ) महिप तेजस्वी को दिया गया है।स्पेशल डीजी (ट्रेनिंग) संजय झा बुधवार को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह 1991 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रबंध आलोक रंजन को स्पेशल डीजी बनाया गया है। शासन ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed