Sun. Apr 27th, 2025

मैच से पहले जिस मंदिर में धोनी करते थे पूजा, वहां लगा ताला, देखें वीडियो

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी मैच से पहले मंदिर में पूजा किया करते थे। यह खबर हमेशा चर्चा का विषय बनती थी। वह झारखंड की राजधानी रांची जिले रांची-टाटा रोड के तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर में पूजा करते थे। आशीर्वाद लेते थे। इस मंदिर में ताला लग गया है। यहां सन्‍नाटा पसरा हुआ है।

आदिवासी समूह ने दिवड़ी मंदिर के मुख्‍यद्वार में गुरुवार सुबह 5 बजे ताला लगा दिया। ताला लगाए जाने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना भी बंद हो गयी। मंदिर के पुजारी और पाहन बाहर हैं। पूजा बंद होने की वजह से मंदिर परिसर में सन्‍नाटा पसरा हुआ है। यहां स्थित दुकानें बंद हैं। आम दिनों में यहां काफी चहल-पहल होती है। बड़ी संख्‍या में पर्यटक हर रोज आते हैं।

ताला बंद करने वाले आदिवासी समूह का दावा है कि यह देवड़ी मंदिर नहीं, दिवड़ी दिरी है। स्थानीय लोग मंदिर पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं। उनका कहना है कि मंदिर पहले बिना सरकार के हस्‍तक्षेप के चलती थी। पुरानी व्‍यवस्‍था ही लागू होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *