कोल ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों की दबंगई, चालक ने की बकाया पैसे की मांग, मिली मौत
पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ से कोल ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के आसानढ़ीपा स्थित कोल ट्रांसपोर्ट मां अंबिका मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी और चालकों के बीच छह सितंबर को हुई मारपीट में शाहबाजपुर निवासी नोजू शेख की मौत हो गयी है।
मां अंबिका मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड में कुछ चालक अपने पूर्व बकाया पैसे की मांग को लेकर छह सितंबर को बातचीत करने गये थे। इसी बीच कोल ट्रांसपोर्ट के कर्मी से कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। कुछ चालक वहां से भाग निकले, लेकिन नोजू शेख की जमकर पिटाई कर दी गयी।
