Fri. Jun 13th, 2025

डॉलर चना और मूंग के दाम में जबरदस्त तेजी, बढ़े तुअर के भाव, देखें 12 सितंबर का सटीक रेट

अनाज, फल, सब्जी हमारे दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं की खरीदारी हम बाजार से करते हैं। रिटेल मार्केट में यह सारा सामान थोक बाजार यानी कि मंडियों से पहुंचता है। देश के अलग-अलग शहरों और गांव में मौजूद मंडियों में यह सामान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आता है। इन बड़े बाजारों में चीजों का जो दाम तय होता है, उसी के आधार पर अन्य जगहों पर रेट तय होते हैं।

देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनाज, सब्जी और फलों का जो दाम तय होता है। उसी के आधार पर देश की अलग-अलग मंडियों में भाव तय किए जाते हैं। इस खबर में हम आपके लिए इंदौर मंडी में अनाज सब्जी और फलों का ताजा दाम लेकर आए हैं। प्रतिदिन रेट में होने वाले उतार और चढ़ाव की जानकारी आपको यहां आसानी से मिल जाएगी।

इंदौर मंडी में आज के भाव की बात करें तो अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज गेहूं और सोयाबीन के दाम में एक बार फिर अंतर देखने को मिला है। गेंहू के दाम जहां 100 रुपए बढ़ हैं तो वहीं सोयाबीन में 200 रुपए की बढ़त आई है। डॉलर चना में पिछले कुछ दिनों से तेजी का दौर देखा जा रहा है। आज इसके दाम में 1600 रुपए की तेजी देखने को मिली। देसी चना के रेट में 300 रुपए की तेजी आई है।

मंडी में तुअर के भाव में गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन आज इसके दाम में 300 रुपए की तेजी आई है। मसूर के भाव में बीते दिन हुई 1200 रुपए की तेजी के बाद आज 100 रुपए की मामूली तेजी देखी गई। मूंग के दाम में हुई गिरावट के बाद बीते दिन इसके दाम 1500 रुपए बढ़ गए थे। आज एक बार फिर 400 रुपए की तेजी आई है। सब्जियों और फल के दाम में कोई खास अंतर नहीं आया है 200 से 300 रुपए का मामूली अंतर देखने को मिला है। यहां 12 सितंबर के ताजा मंडी भाव उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed