Sun. Apr 27th, 2025

सरकार ने गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष किया नामित, श्याम बिहारी गुप्ता बनाए गए आयोग के अध्यक्ष ।।

up . प्रदेश सरकार ने झांसी के श्री श्याम बिहारी गुप्ता को तात्कालिक प्रभाव से उ0प्र0 गौ सेवा आयोग का सदस्य एवं अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही कुशीनगर के जसवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह और बस्ती के श्री महेश कुमार शुक्ल को आयोग का सदस्य एवं उपाध्यक्ष नामित किया हैं। मुरादाबाद के दीपक गोयल, महोबा के राजेश सिंह सेंगर तथा फिरोज़ाबाद के रमाकांन्त उपाध्याय को भी सदस्य नामित किया हैं। आयोग के सभी 06 सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 01 वर्ष तक का होगा।
पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव के0रविन्द्र नायक ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *