Sun. Apr 27th, 2025

भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल जीता, चीन को 1-0 से हराया

बिहार राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के पहले मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल किया, जिसने भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर के कुल 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत और चीन की टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में भारत को 4, चीन को 2 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित किया है। टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को भी 10 रुपए लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 5 बजे भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ था। 3 हजार की कैपेसिटी वाला स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा रहा। स्टेडियम में तिरंगा लहराया गया। जय श्रीराम के नारे भी लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *